पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोठीभार कस्बा में किया गया पैदल गश्त*
*पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोठीभार कस्बा में किया गया पैदल गश्त*
📍 *शारदीय नवरात्र व अन्य आगामी त्यौहारों को लेकर सम्बंधित को दिए निर्देश*
रिपोर्ट: संजय कुमार
*महराजगंज।* पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा क्षेत्राधिकारी निचलौल के साथ शारदीय नवरात्रि, दशहरा मेला व आगामी त्यौहारों के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत थाना *कोठीभार कस्बा* व *निचलौल कस्बा* में पुलिस अधीक्षक महराजगंज व कोठीभार/निचलौल पुलिस के साथ मुख्य चौराहों, बाजारों व भीड़-भाड वाले स्थानों पर व दुर्गा पंडाल का भ्रमण/पैदल गश्त किया गया तथा आमजनमानस व व्यापारियों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोठीभार/निचलौल पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। आम जनमानस को त्योहारों को आपसी सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं जाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। वर्तमान में शारदीय नवरात्रि चल रही है, इसके बाद विजयादशमी पर्व के अलावा दीपावली एवं छठ पूजा के त्यौहार आने वाले हैं। त्योहारों के अवसर पर कहीं किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित ना हो इसके लिए जनपद महराजगंज पुलिस कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है।


Comments
Post a Comment