महाराजगंज/ सिसवा : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर एकडंगा मे मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का हुआ आयोजन


 महाराजगंज/ सिसवा : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर एकडंगा मे मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का हुआ आयोजन



रिपोर्ट :संजय कुमार



महाराजगंज: 28 सितंबर 2025: जनपद के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन हुआ l इसी क्रम में पूर्व के अनुसार सिसवा विकासखंड के ग्राम सभा  लक्ष्मीपुर एकडंगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन हुआ 

जिसमें (डॉ वैभव चौधरी चिकित्साधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपाला) गंगाराम साहनी फार्मासिस्ट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर एकडंगा श्रीमती सुलेखा सिंह स्टाफ नर्स प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर एकडंगा व अवनीश स्वीपर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में उपस्थित थे l मेले मे कुल 25 रोगियों ने परामर्श एवं औषधि प्राप्त किया l हाल के ही दिनों में कभी वर्षा और कभी धूप की वजह से अधिकांश रोगी मौसमी रोग सर्दी ,खांसी ,बुखार, व चर्म रोग के इलाज कराने के लिए उपस्थित रहे l

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत