मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रोफेसर यूपी सिंह को दी श्रद्धांजलि !


 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रोफेसर यूपी सिंह को दी श्रद्धांजलि !



:प्रोफेसर यूपी  सिंह ने शिक्षा जगत और सामाजिक हित के कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई :योगी आदित्यनाथ



रिपोर्ट :संजय कुमार


गोरखपुर: 28 सितंबर 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को राजेंद्र नगर स्थित दिवंगत प्रोफेसर यूपी सिंह के आवास पहुंचे और उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी l इस दौरान मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से भेंट कर उन्हें ढाढास बढ़ाया l बता दें कि प्रोफेसर यूपी सिंह महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष रहे और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा  l वे एक कुशल प्रशासक प्रखर शिक्षक और समाजसेवी के रूप में विख्यात थे उनके निधन से शिक्षा जगत और समाज को अपूरर्णीय छती हुई है l मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रोफेसर सिंह का जीवन आदर्श और प्रेरणादाई रहा है उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ और समाजहित के कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई l इस अवसर पर परिषद से जुड़े पदाधिकारी ,गणमान्य जन तथा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे l

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत