कलक्ट्रेट स्थित बुद्धा सभागार में मंडलायुक्त और डीआईजी ने मिशन शक्ति को लेकर समीक्षा बैठक की।*
*-कलक्ट्रेट स्थित बुद्धा सभागार में मंडलायुक्त और डीआईजी ने मिशन शक्ति को लेकर समीक्षा बैठक की।*
रिपोर्ट :संजय कुमार
*महाराजगंज।* महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को और मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित बुद्धा सभागार में मंडलायुक्त श्री अनिल ढींगरा गोरखपुर,मण्डल एवं डीआईजी गोरखपुर श्री एस. चन्नप्पा की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में मिशन शक्ति अभियान को जन-जन तक पहुँचाने की रणनीति पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि अभियान से संबंधित सभी कार्यक्रमों की फोटो व विवरण अनिवार्य रूप से पोर्टल पर अपलोड किए जाएँ। विभागों को अपने-अपने स्तर पर आयोजित गतिविधियों की नियमित समीक्षा करने और गांवों व वार्डों में पंपलेट वितरण के माध्यम से लोगों को महिला सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के निर्देश दिए गए।
साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090, 181, 112, एंटी-रोमियो स्क्वॉड और महिला बीट पुलिस व्यवस्था जैसी योजनाओं का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने पर बल दिया गया। आरटीओ विभाग को गाड़ियों में लगी काली फिल्म के खिलाफ अभियान चलाकर वाहनों में होने वाले महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए।
डीआईजी श्री एस. चन्नप्पा ने बैठक के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित तथागत सभागार में समस्त क्षेत्राधिकारीगण व मिशन शक्ति प्रभारीयों के साथ मिशन शक्ति सें सम्बंधित मींटिग की गयी तथा सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गयी। उन्होंने आगामी त्योहारों और भीड़भाड़ वाले आयोजनों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने पर बल दिया। डीआईजी ने स्पष्ट किया कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिला सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएँ और पुलिसकर्मियों की तैनाती सादे कपड़ों में भी की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या अपराध की संभावना को रोका जा सके।
मंडलायुक्त ने कहा कि मिशन शक्ति केवल प्रशासन या पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग का दायित्व है कि वे महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण देने में सहयोग करें। बैठक में मौजूद एसडीएम और सीओ स्तर के अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में चल रहे कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।


Comments
Post a Comment