महाराजगंज/ लक्ष्मीपुर एकडंगा मे बीती रात ड्रोन की अफवाह पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देशी तमंचा और कारतूस बरामद


 महाराजगंज/ लक्ष्मीपुर एकडंगा मे बीती रात ड्रोन की अफवाह पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देशी तमंचा और कारतूस बरामद



रिपोर्ट :संजय कुमार


*महराजगंज।*  पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान अपराध/आपराधियों के गिरफ्तारी के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के कुशल मार्गदर्शन में व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना सिन्दुरिया पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 26.09.2025 को समय 07.45 बजे, मु0अ0सं0 227/25 धारा 109 (1) BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सिंदुरिया जनपद महराजगंज से संबंधित अभियुक्त बृजेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ गौतम सिंह पुत्र स्व0 गौरीशंकर सिंह उम्र करीब 42 वर्ष निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर एकडंगा टोला पुरुषोत्तमपुर थाना सिन्दुरिया जिला महराजगंज को एक अदद देशी तमंचा 12 बोर व, एक अदद खोखा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया। उल्लेखनीय है कि वादी मुकदमा श्री पिताम्बर प्रजापति पुत्र जोखन निवासी लक्ष्मीपुर एकडंगा टोला पुरुषोत्तमपुर थाना सिन्दुरिया महराजगंज द्वारा दिनांक-25.09.2025 को लिखित तहरीर दिया कि दिनांक 25.09.2025 की रात करीब 9.00 बजे गाँव के सुदामा के घर के पास आसमान मे ड्रोन दिखायी देने के सम्बन्ध में तमाम लोग सुदामा के घर के सामने इकट्ठा हुये उसी समय गांव के बृजेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ गौतम सिंह पुत्र स्व0 गौरीशंकर सिंह असलहा लेकर आये और भीड़ के विच से ही ड्रोन पर फायर करना चाह रहे थे जिसका विरोध करने पर और आक्रोशित होकर जान से मारने के नियत से तमंटे से फायर कर दिया जिससे मौके पर मौजूद 1.ज्योति पुत्री पिताम्बर प्रजापति उम्र 14 वर्ष, 2. प्रतिमा प्रजापति पुत्री अनिरुद्ध प्रजापति उम्र

16 वर्ष, 3.गीता प्रजापति पुत्र अनिरुद्ध प्रजापति उम्र 14 वर्ष, 4. नर्वदा पत्नी सीताराम निवासीगण लक्ष्मीपुर एकडंगा टोला पुरुषोत्तमपुर थाना सिन्दुरिया जनपद महराजगंज गम्भीर रुप से घायल हो गयी जिनको ग्रामीणों द्वारा तत्काल सीटी हास्पिटल भर्ती कराया गया । वादी के तहरीरी सूचना के आधार थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 227/25 धारा 109 (1) बीएनएस बनाम बृजेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ गौतम सिंह उपरोक्त पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना व0उ0नि0 राजकुमार सिंह द्वारा की जा रही है। विवेचना के दौरान नामित अभियुक्त बृजेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ गौतम सिंह पुत्र गौरी शंकर सिंह उपरोक्त को दिनांक 26.09.25 को मेहदावल बाईपास जनपद संतकबीर नगर से गिरफ्तार कर उसकी निशा देही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद तमंचा 12 बोर व फायर शुदा खोखा कारतूस बरामद किया गया है, बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गयी अभियुक्त को रिमाण्ड हेतु मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा मु0अ0सं0 व धारा - मु0अ0सं0 227/25 धारा 109 (1) BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सिंदुरिया जनपद महराजगंज अभियुक्त का नाम - बृजेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ गौतम सिंह पुत्र स्व0 गौरीशंकर सिंह उम्र करीब 42 वर्ष निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर एकडंगा टोला पुरुषोत्तमपुर थाना सिन्दुरिया जिला महराजगंज

*बरामदगी-*  एक अदद देशी तमंचा 12 बोर व, एक अदद खोखा कारतूस 12 बोर

*गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-*  मेंहदावल बाईपास जनपद संतकबीर नगर, दिनांक 26.09.2025 व समय सुबह 07.45 बजे,

*गिरफ्तार करने वाली टीम-*

1.व0उ0नि0 श्री राजकुमार सिंह थाना सिन्दुरिया जनपद महराजगंज

2.उ0नि0 श्री योगेश कुमार सिंह प्रभारी एसओजी महराजगंज।

3.उ0नि0 श्री अखिलेश प्रताप सिंह प्रभारी स्वाट टीम महराजगंज

4.उ0नि0 श्री अंकित सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल महराजगंज।

5.उ0नि0 दिलीप कुमार थाना सिन्दुरिया जनपद महराजगंज।

6.उ0नि0 सुनील कुमार यादव थाना सिन्दुरिया जनपद महराजगंज।

7.हे0का0 मनीष कुमार सिंह थाना सिन्दुरिया जनपद महराजगंज।

8.हे0का0 कुतुबुद्दीन एसओजी टीम महराजगंज।

9.हे0का0 शैलेन्द्र तिवारी एसओजी टीम महराजगंज।

10.हे0का0 कैलाश तिवारी स्वाट टीम महराजगंज।

11.हे0का0 संदीप भाष्कर स्वाट टीम महराजगंजा

12.हे0का0 धीरेन्द्र मिश्र स्वाट टीम महराजगंज।

13.हे0का0 अमित सिंह स्वाट टीम महराजगंज।

14.का0 कृष्ण कुमार मौर्य थाना सिन्दुरिया जनपद महराजगंज।

15.का0 रामआशीष यादव एसओजी टीम महराजगंज

16.का0 दीपक कुमार स्वाट टीम महराजगंज।

17.का0 राजू यादव स्वाट टीम महराजगंज।

18.का0 सूरज गुप्ता सर्विलांस सेल महराजगंज।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत