महराजगंज /सिसवा: गिरिजेश जायसवाल ने पीड़ित किसान को 20 हजार की दी आर्थिक सहायता ,करंट से भैंस की हुई थी मौत
महराजगंज /सिसवा: गिरिजेश जायसवाल ने पीड़ित किसान को 20 हजार की दी आर्थिक सहायता ,करंट से भैंस की हुई थी मौत
रिपोर्ट :संजय कुमार
महाराजगंज: जनपद के अंतर्गत सिसवा बाजार नगर पालिका के वार्ड नंबर 5 गांधीनगर अमडिंहा नारी टोला में लगभग 20 दिन पूर्व करंट लगने से किसान बहादुर कुशवाहा की भैंस की मौत हो गई थी इस घटना से किसान को गहरा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा l पीड़ित किसान की स्थिति को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने आज उन्हें 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की l सहायता राशि पाकर किसान बहादुर कुशवाहा ने नगर पालिका प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया l ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कदम जरूरतमंद परिवारों को संबल प्रदान करते हैं l साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी किसानो की समस्याओं पर इसी तरह संवेदनशीलता दिखाई जाएगी l


Comments
Post a Comment