प्यार में हाई वोल्टेज ड्रामा: शादी की जिद में आशिक चढ़ा बिजली के खंभे पर, प्रेमिका के वादे के बाद उत्तरा "जानिए फिर क्या हुआ !


 प्यार में हाई वोल्टेज ड्रामा: शादी की जिद में आशिक चढ़ा बिजली के खंभे पर, प्रेमिका के वादे के बाद उत्तरा "जानिए फिर क्या हुआ !



रिपोर्ट :संजय कुमार



महाराजगंज: जनपद में शुक्रवार सुबह एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने हर किसी को हैरान  कर दिया प्यार की जिद और इश्क का जुनून इतना चढ़ा की बैरिया गांव का रहने वाला करण  नाम का युवक सीधे 2 लाख 20 हजार वोल्टेज तार वाले खंभे पर चढ़ गया उसकी मांग थी कि जब तक प्रेमिका नहीं आएगी और उससे शादी का वादा नहीं करेगी तब तक वह नीचे नहीं उतरेगा l



दहशत का माहौल:


युवक की हरकत में गांव में हड़कंप मच गया लोग इकट्ठा हो गए और दहसत का माहौल बन गया ग्रामीणों ने पहले खुद उसे समझाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को नीचे उतरने के लिए समझाने लगी लेकिन कारण अपनी जिद पर अड़ा रहा l


गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग:


जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि करण गांव का ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन जात-पात और सामाजिक बंदिशें के कारण परिवार वाले तैयार नहीं थे प्रेमिका को खोने के डर और अपनी जिद को पूरा करने के लिए करण ने यह खतरनाक कदम उठा लिया l


पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी;


मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रवण  सिंह सहित  सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे सबके सामने युवक बार-बार यही चिल्ला रहा था कि जब तक प्रेमिका से बात नहीं होगी वह नीचे नहीं उतरेगा आखिरकार उसकी मांग मान ली गई लड़की को बुलाया गया और मौके पर उससे बात कराई गई जब लड़की ने शादी का वादा किया तब जाकर करण पोल से नीचे उतरा लेकिन जैसे ही युवक ने जमीन पर कदम रखा पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में ले लिया और थाने ले गई फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है l

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत