महराजगंज में मिशन शक्ति का शुभारंभ: DM और SP ने किया कन्या पूजन |



 महराजगंज में मिशन शक्ति का शुभारंभ: DM और SP ने किया कन्या पूजन |



रिपोर्ट :संजय कुमार


महाराजगंज : 30 सितंबर 2025: जिले में महिला सशक्तिकरण एवं बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत आजकम्पोजिट विद्यालय चौपरिया में एक विशेष आयोजन किया गया।महराजगंज के इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से कन्या पूजन कर बालिकाओं को शक्ति का प्रतीक मानते हुए उनका सम्मान किया। साथ ही, छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, स्वावलंबन एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।मिशन शक्ति-5.0 अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में ने अपने संबोधन में कहा कि बेटियां समाज की आधारशिला हैं। कन्या पूजन के माध्यम से हम न केवल धार्मिक परंपरा का पालन कर रहे हैं, बल्कि बालिकाओं के सम्मान एवं उनके अधिकारों की रक्षा का संकल्प भी ले रहे हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि मिशन शक्ति के तहत संचालित योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 का उपयोग कर बालिकाएं एवं महिलाएं अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती हैं।

पुलिस अधीक्षक ने जोर देकर कहा कि अपराधों के खिलाफ लड़ाई में जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने छात्राओं को सलाह दी कि वे किसी भी प्रकार के शोषण या खतरे की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। कार्यक्रम के दौरान कन्या पूजन के बाद बालिकाओं को अंगवस्त्र एवं सम्मान पत्र प्रदान किए गए।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत