Maharajganj :मजबूत दिल ही सच्ची खुशहाली की कुंजी - डाॅ राकेश कुमार


 Maharajganj :मजबूत दिल ही सच्ची खुशहाली की कुंजी - डाॅ राकेश कुमार 




विश्व हृदय दिवस पर सीएमओ कार्यालय सभागार में गोष्ठी का आयोजन 


रिपोर्ट :संजय कुमार



महराजगंज: 29 सितम्बर 2025:

एक मजबूत दिल सच्ची खुशहाली की कुंजी है। दिल जीवन का सबसे कीमती तोहफा है। सहज और स्वस्थ आदतें अपना कर न सिर्फ खुद को बल्कि अपने परिवार को दिल की बिमारियों से बचाया जा सकता है।उक्त बातें एनसीडी कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश कुमार ने सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में विश्व हृदय पर आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सभी लोग दिल की देखभाल की शुरुआत करें और अपने जीवन को खुशहाल बनाएं। दिल की समस्या के इलाज के लिए हमेशा एक अनुभवी कार्डियोलाॅजिस्ट से मिलने और इलाज का सुझाव दिया जाता है।डिप्टी सीएमओ डाॅ वीर विक्रम सिंह ने कहा कि विश्व हृदय दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों में हृदय रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, क्योंकि हृदय रोग की बीमारी अब केवल बुजुर्गों की समस्या नहीं रह गई बल्कि हर उम्र के लोग भी इस गंभीर बीमारी का सामना कर रहे हैं। हर व्यक्ति के जीवन में दिल की सेहत का अपना एक अनमोल स्थान होता है। इस लिए दिल की बीमारियों से बचाव करना, स्वस्थ दिल के लिए सही आहार, व्यायाम, तनाव कम करना और नियमित चेकअप जरूरी है।डिप्टी सीएमओ व  (आरसीएच) के नोडल अधिकारी डाॅ.राजेश द्विवेदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि सीने में जलन, जबड़े, बांह, पीठ गर्दन के आसपास दर्द, सांस की समस्या, बार बार गैस बनना आदि की समस्या हो तो इसे इग्नोर करने की भूल न करें, यह हृदय रोग के संकेत हो सकते हैं। दिल की सेहत के लिए व्यक्ति को ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, ब्लड शुगर, इसीजी आदि जांच कराते रहना चाहिए। गोष्ठी में डिप्टी सीएमओ डॉ अखिलेश यादव, डिप्टी सीएमओ डाॅ नीरज लाल कन्नौजिया, नवीन श्रीवास्तव, डीपीएम नीरज सिंह, कमलेश आदि प्रमुख तौर पर मौजूद रहे। 

----

दिल को स्वस्थ रखने के तरीके:

- नियमित व्यायाम करें ।

- संतुलित पौष्टिक आहार लें।

- धुम्रपान और तम्बाकू से दूरी बनाएं ।

- नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराएं ।

- तनाव कम करें ।

- पर्याप्त और अच्छी नींद लें।

- वजन संतुलित रखें।

- सुगर और नमक का सेवन कम करें।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत