थाना बरगदवा में ‘मिशन शक्ति केंद्र’ के नए कक्ष का उद्घाटन: पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सोमेंद्र मीना ने किया शुभारंभ*



 *थाना बरगदवा में ‘मिशन शक्ति केंद्र’ के नए कक्ष का उद्घाटन: पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सोमेंद्र मीना ने किया शुभारंभ*



रिपोर्ट :संजय कुमार


*महराजगंज।* जनपद के बरगदवा थाना परिसर में सोमवार को ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ के तहत ‘मिशन शक्ति केंद्र’ के नए कक्ष का उद्घाटन किया गया। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सोमेंद्र मीन ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। यह अभियान महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए चलाया जा रहा है।उद्घाटन के बाद पुलिस अधीक्षक ने स्कूली छात्राओं और स्थानीय महिलाओं से संवाद किया। उन्होंने महिला सुरक्षा से संबंधित पुलिस की विभिन्न पहलों, योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 181, 112 और 1076 की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए पम्पलेट भी वितरित किए गए।मिशन शक्ति का उद्देश्य केवल महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना नहीं है, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, स्वावलंबन और सामाजिक समानता की भावना विकसित करना भी है।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत