हर वोट, एक मजबूत लोकतंत्र की नींव है-पुलिस अधीक्षक*


 *हर वोट, एक मजबूत लोकतंत्र की नींव है-पुलिस अधीक्षक*


*-राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर महराजगंज में विशेष कार्यक्रम आयोजित*

*-पुलिस अधीक्षक ने दिया मतदान के महत्व पर दिया गया जोर*


*महराजगंज:* 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर महराजगंज में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने पुलिस कार्यालय में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखने और स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन में भाग लेने की शपथ दिलाई। इस शपथ में नागरिकों को यह वचन दिलाया गया कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग निर्भीक होकर करेंगे और किसी भी प्रकार के धर्म, जाति, वर्ग, भाषा, समुदाय या प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे।इस अवसर पर मतदाता दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला गया। बताया गया कि भारत के गणतंत्र बनने से एक दिन पहले, 25 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई थी, जो स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने का दायित्व निभा रहा है। लोकतंत्र की सफलता के लिए प्रत्येक नागरिक का अपने मताधिकार का प्रयोग करना अत्यंत आवश्यक है। मतदान न केवल नागरिकों का अधिकार है, बल्कि यह उनकी जिम्मेदारी भी है।पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना* ने लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए सभी से आगामी चुनावों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एक जागरूक और जिम्मेदार मतदाता ही देश की प्रगति और विकास का मार्ग प्रशस्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि मतदान केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि यह देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का आधार है।कार्यक्रम में उपस्थित सभी कर्मचारियों और अधिकारियों ने मतदान के महत्व को समझते हुए इसे अपनी प्राथमिक जिम्मेदारी के रूप में स्वीकार किया। इस अवसर पर लोकतंत्र की महत्ता, नागरिकों की भागीदारी और एक मजबूत राष्ट्र निर्माण में मतदान के योगदान पर चर्चा की गई। सभी नागरिकों से आग्रह किया गया कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

रिपोर्ट ,संजय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत