महराजगंज /सिसवा बाजार, स्थानीय विद्यालय मलवरी स्कूल में 10 दिवसीय कथक कार्यशाला का हुआ संपन्न,
महराजगंज /सिसवा बाजार, स्थानीय विद्यालय मलवरी स्कूल में 10 दिवसीय कथक कार्यशाला का हुआ संपन्न,
ज्ञात हो कि यह कार्यशाला उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के संगीत नाटक अकादमी और धान्या संगीत विद्यालय गोरखपुर के संयुक्त तत्वाधान में हो रहा था, कथक प्रशिक्षक सुश्री ऋतु सर्राफ ने 70 छात्राओं के प्रशिक्षण दिया जिसमें कथक के प्राथमिक शिक्षा के साथ साथ , कथक की मुद्राएं, तत्कार, गणेशवंदन आदि का प्रशिक्षण देते हुए कथक को कैसे कैरियर के रूप में ले सकते है, संगीत नाटक अकादमी के सदस्य अमित अंजन इस कार्यशाला के संयोजक रहें , अमित अंजन ने कहा कि शास्त्रीय संगीत छात्र छात्राओं को अध्ययन के समय ध्यान केंद्रित करने के सहायक होता है, संगीत को जीवन के स्थान देकर हम अपने जीवन को अनुशासित बना सकते है, ईश्वर के विशेष कृपा जिन पर होती है उनको संगीत की समझ होती है, अंजन ने विद्यालय परिवार व प्रबंधक श्रीमती शुभ्रा सिंह जायसवाल को धन्यवाद दिया और सहयोग के लिए विद्यालय परिवार को आभार व्यक्त किया, प्रशिक्षकों में मशहूर तबला वादक निखिल रंजन भी थे, जिन्होंने छात्राओं को लय और ताल में प्रशिक्षण दिया, 10 दिवसीय कार्यशाला अत्यंत उपयोगी व ज्ञान परक रही, समापन के दिन छात्र छात्राओं को सर्टिफिकेट वितरण किया गया....

Comments
Post a Comment