जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा किया गया थाना फरेंदा का आकस्मिक निरीक्षण*

 


जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा किया गया थाना फरेंदा का आकस्मिक निरीक्षण*


     जनपद में अपराध रोकथाम तथा शांति व कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के दृष्टिगत आज दिनांक 20.01.2025 को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा *थाना फरेंदा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, जीडी कार्यालय, महिला एवं साइबर हेल्प डेस्क, आवासीय बैरक, सीसीटीएनएस, सीसीटीवी कैमरे, आइजीआरएस कार्यालय, बंदीगृह, भोजनालय आदि का बारीकी से अवलोकन किया गया। थाने पर प्रचलित अपराध रजिस्टर, निरोधात्मक कार्यवाही रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट रजिस्टर, सक्रिय अपराधी रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर* व अन्य अभिलेखों को चेक किया गया एवं संबंधित अधिकारी / कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । थाने का हवालात चेक करते हुए *साफ-सफाई*  की स्थिति आदि का अवलोकन किया गया एवं आवश्यक निर्देश निर्गत किए गए । थानों पर उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी / कर्मचारीगण को सख्त हिदायत दिया गया कि उनसे अपेक्षित समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा व सही तरीके से करें। बीट आरक्षी/मुख्य आरक्षी गण को अपने अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा भ्रमणशील रहकर वहां के संभ्रांत लोगों से नियमित संपर्क में रहने व क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों तथा आम जन के शिकायतों का विधिक रुप से समयबद्ध निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया ।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत