मलवरी स्कूल सिसवा की सृष्टि का यूपी सैनिक स्कूल में हुआ चयन, क्षेत्र का बढ़ाया मान*



*मलवरी स्कूल सिसवा की सृष्टि का यूपी सैनिक स्कूल में हुआ चयन, क्षेत्र का बढ़ाया मान*
               मलवरी कान्वेंट स्कूल सिसवा की कक्षा आठवीं की छात्रा सृष्टि ज्ञान्जल का कैप्टन मनोज पांडेय सैनिक स्कूल सत्र 2025- 26 में चयन से क्षेत्र में हर्ष व खुशी है,पूरा विद्यालय परिवार गर्वान्वित हुआ है। हर साल की भांति इस साल भी सैनिक विद्यालय की परीक्षा में बच्चों ने अपना स्थान बनाया । विद्यालय की संचालिका श्रीमती शुभ्रा सिंह जायसवाल ने कहा कि बच्चे इसी प्रकार सफलताओं को प्राप्त करते रहें ताकि उनका भविष्य उज्जवल रहे ,इसके लिए विद्यालय के समस्त अध्यापक व अध्यापिकाओं ने इस सफलता से खुश होकर बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओ में स्थान प्राप्त करते रहने का आर्शीवाद दिया  विद्यालय के समस्त अध्यापकों के अथक प्रयास से विद्यालय के बच्चे अलग-अलग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर विद्यालय को गर्वान्वित कर रहे हैं । विद्यालय की प्रधानाचार्य शुभ्रा सिंह जायसवाल ने कहां है कि हर संभव प्रयास कर बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करेंगे ताकि बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सके




Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत