गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा किया गया *थाना निचलौल* का आकस्मिक निरीक्षण
✅ गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा किया गया *थाना निचलौल* का आकस्मिक निरीक्षण
✅ अपराध रोकथाम, शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण एवं विवेचना व सभी तरह की *पेंडेंसी खत्म* करने हेतु किया गया निर्देशित ।
✅ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा *गणतंत्र दिवस * के दृष्टिगत क्षेत्र के *अपराधी /एचएस* की प्रॉपर चैकिंग कर शांति व कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु दिए आवश्यक निर्देश ।
थाना निचलौल-* गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत जनपद में शांति व कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा आज दिनांक 25.01.2025 को थाना निचलौल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, जीडी कार्यालय, आवासीय बैरक, सीसीटीएनएस,सीसीटीवी कैमरे, महिला,हेल्पडेस्क,आइजीआरएस कार्यालय, बंदीगृह, भोजनालय व थाने पर हो रहे राजकीय कार्य आदि का बारीकी से अवलोकन किया गया । थाने पर अपराध रजिस्टर, *त्यौहार रजिस्टर,* निरोधात्मक कार्यवाही रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट रजिस्टर, सक्रिय अपराधी रजिस्टर व अन्य अभिलेखों को चेक किया गया , त्यौहार रजिस्टर को भली अवलोकन करने तथा एंटी रोमियो टीमों को सक्रिय रखने और पैदल गश्त प्रतिदिन होती रहे के सम्बन्ध में संबंधित अधिकारी / कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थाने का हवालात चेक करते हुए साफ-सफाई की स्थिति आदि का अवलोकन किया गया एवं आवश्यक निर्देश निर्गत किए गए । थानों पर उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी / कर्मचारीगण को सख्त हिदायत दिया गया कि उनसे अपेक्षित समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण व सही तरीके से करें। *गणतंत्र दिवस* आदि के दृष्टिगत बीट आरक्षी/मुख्य आरक्षी गण को अपने अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा भ्रमणशील रहेंगे तथा आमजन के शिकायतों का विधि के अनुसार समय से निस्तारण करने हेतु हिदायत दिया गया ।
रिपोर्ट, रुद्रदेव शर्मा

Comments
Post a Comment