जिला बदर अभियुक्त गिरफ्तार, 6 माह के लिए जनपद से निष्कासित*


 जिला बदर अभियुक्त गिरफ्तार, 6 माह के लिए जनपद से निष्कासित*


 जिला बदर अभियुक्त गिरफ्तार, 6 माह के लिए जनपद से निष्कासित*

*महराजगंज।* थाना पुरन्दरपुर पुलिस ने जिला बदर अभियुक्त पिन्टू पुत्र केदार (उम्र 25 वर्ष), निवासी मानिक तलाब, टोला चन्नीपुर, थाना पुरन्दरपुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार जनपद से निष्कासित कर दिया। अभियुक्त को वाद सं0 00448/2019 के तहत उत्तर प्रदेश गुण्डा अधिनियम में जिला बदर घोषित किया गया था।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को माननीय अपर जिला अधिकारी (वित्त एवं राजस्व) महराजगंज के आदेशानुसार 6 माह के लिए जनपद महराजगंज से निष्कासित कर जनपद सिद्धार्थनगर भेजा गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज, श्री सोमेन्द्र मीणा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री आतिश कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नौतनवा/फरेन्दा श्री जयप्रकाश त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस टीम का नेतृत्व थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने किया, जिसमें निरीक्षक मो. असजद और हेड कांस्टेबल संजय कुमार शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत