ईद-उल-अजहा(बकरीद) के दृष्टिगत डीएम व एसपी महराजगंज द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में ईदगाह/मस्जिदों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा*


 🍁*ईद-उल-अजहा(बकरीद)  के दृष्टिगत डीएम व एसपी  महराजगंज द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में ईदगाह/मस्जिदों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा*



रिपोर्ट संजय: कुमार


महराजगंज:* ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज़ को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत *जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी* द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित ईदगाहों एवं मस्जिदों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।भ्रमण के दौरान अधिकारियों द्वारा संबंधित थाना प्रभारियों, ड्यूटी में तैनात पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया।अधिकारियों द्वारा स्थानीय धर्मगुरुओं, संभ्रांत व्यक्तियों एवं नागरिकों से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने एवं सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित न करने हेतु भी जागरूक किया गया।पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था पर सतर्क दृष्टि बनाए रखें तथा किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था प्रभावित न होने पाए।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज: जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ संचालक समेत पांच गिरफ्तार,

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट