अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध पुलिस-प्रशासन की बड़ी संयुक्त कार्यवाही* *13 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 07 लोडर, 02 जेसीबी मशीन एवं 02 डम्पर किये गये सीज*
*अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध पुलिस-प्रशासन की बड़ी संयुक्त कार्यवाही*
*13 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 07 लोडर, 02 जेसीबी मशीन एवं 02 डम्पर किये गये सीज*
रिपोर्ट :संजय कुमार
*महराजगंजः*।श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा व्यापक स्तर पर सघन अभियान चलाया गया। उक्त अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में चिन्हित स्थानों पर चेकिंग, निगरानी एवं छापेमारी की कार्यवाही की गई।*संयुक्त टीम द्वारा की गई कार्यवाही के दौरान अवैध रूप से मिट्टी/बालू खनन एवं परिवहन में संलिप्त कुल 13 अदद ट्रैक्टर-ट्रॉली, 07 अदद लोडर, 02 अदद जेसीबी मशीन एवं 02 डम्पर को पकड़कर सीज किया गया।* जांच के दौरान संबंधित वाहन चालकों एवं स्वामियों से आवश्यक प्रपत्र, खनन अनुमति एवं परिवहन से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु संतोषजनक अभिलेख प्रस्तुत न किये जाने तथा अवैध खनन/परिवहन की पुष्टि होने पर नियमानुसार सभी वाहनों के विरुद्ध सीज की कार्यवाही करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रारम्भ की गई। अभियान के दौरान पुलिस एवं प्रशासन की टीम द्वारा नदी तटों, निर्माणाधीन क्षेत्रों तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। अधिकारियों द्वारा स्पष्ट निर्देश दिये गये कि जनपद में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन जैसी गतिविधियों को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा इसमें संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा बताया गया कि अवैध खनन न केवल राजस्व की क्षति पहुंचाता है बल्कि पर्यावरण एवं कानून व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में लगातार अभियान चलाकर ऐसे तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सतत निगरानी रखते हुए अवैध खनन एवं अवैध परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करें।जनपदवासियों से अपील की गई है कि यदि कहीं भी अवैध खनन, अवैध परिवहन अथवा संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा प्रशासन को सूचित करें, जिससे त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की जा सके।पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा की गई इस कार्यवाही से अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों में हड़कंप व्याप्त है तथा जनपद में कानून व्यवस्था एवं शासन की मंशा के अनुरूप कार्रवाई निरंतर जारी


Comments
Post a Comment