बंद मकान में हुई चोरी का सफल अनावरण, थाना निचलौल पुलिस द्वारा 02 शातिर अभियुक्त(चोर) गिरफ्तार*


 📍 *बंद मकान में हुई चोरी का सफल अनावरण,  थाना निचलौल पुलिस द्वारा 02 शातिर अभियुक्त(चोर) गिरफ्तार*


रिपोर्ट: संजय कुमार


*महराजगंज:* पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित/वारंटियों और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के कुशल पर्यवेक्षण तथा *थाना निचलौल पुलिस टीम* द्वारा सर्विलांस की संयुक्त कार्यवाही मे *मु0अ0सं0 139/2026 धारा 305(a) बीएनएस* के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए *वन विभाग रेंज परिसर स्थित बंद मकान में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण* किया गया है और घटना में शामिल 02 शातिर अभियुक्तों को चोरी के माल व नकदी सहित गिरफ्तार किया गया है।

*घटना व गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण*

थाना निचलौल पुलिस टीम चोरी की विवेचना के सिलसिले में चेकिंग पर मामूर थी। इसी दौरान  सूचना मिली कि, कस्बा निचलौल निवासी दो शातिर चोर, जिन्होंने करीब 1 सप्ताह पूर्व वन विभाग रेंज परिसर (मोहल्ला हरेडीह) स्थित एक बंद मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था, इस समय किसी अन्य घटना को कारित करने की योजना बना रहे हैं।

इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तो को गिरफ्तार कर लिया है । पूछताछ के क्रम मे दोनों अभियुक्तो ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वे अपने शौक और नशा पूरा करने के लिए चोरियां करते थे अभियुक्तो को विधिक कार्यवाही के क्रम मे माननीय न्यायालय भेजा गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण*

1. कृष्णा साहनी उर्फ चाईं पुत्र महेन्द्र साहनी (उम्र ~18 वर्ष), निवासी: वार्ड नं0 10, महाशय मोहल्ला, थाना निचलौल, जनपद महराजगंज।

2. अमित वर्मा पुत्र घनश्याम वर्मा (उम्र ~21 वर्ष), निवासी: वार्ड नं0 03, महाशय मोहल्ला, थाना निचलौल, जनपद महराजगंज।

*अभियुक्तो के पास से  बरामदगी का विवरण* 

कुल भारतीय नकदी: ₹6,300/-

o कृष्णा साहनी के पास से: ₹4,320/- 

o अमित वर्मा के पास से: ₹1,980/- 

कुल नेपाली नकदी: 1,010/- नेपाली रुपये

o कृष्णा साहनी के पास से: 440/- नेपाली नोट 

o अमित वर्मा के पास से: 570/- नेपाली नोट 

01 अदद पीली धातु का लॉकेट (चोरी का)

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज: जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ संचालक समेत पांच गिरफ्तार,

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट