महाराजगंज: वैश्य समाज ने मनाया उo प्रo सरकार के कैबिनेट मंत्री "नंद गोपाल गुप्ता, नन्दी" का पुनर्जन्म (जन्मोत्सव)
महाराजगंज: वैश्य समाज ने मनाया उo प्रo सरकार के कैबिनेट मंत्री "नंद गोपाल गुप्ता, नन्दी" का पुनर्जन्म (जन्मोत्सव)
रिपोर्ट :संजय कुमार
महाराजगंज:दिनांक 13 जुलाई दिन सोमवार को सुबह महाराजगंज नगर मे प्राचीन शिव मन्दिर सिंचाई कालोनी स्टेट बैंक के पीछे महाराजगंज में समस्त वैश्य समाज महाराजगंज के द्वारा मनाया गया। नन्द गोपाल जी की कहानी 12 जुलाई 2010 को सावन माह मे घर से जलपात्र लेकर महादेव जी को जलाभिषेक के लिए ज्यों ही घर से पैदल कुछ ही दूर चले थे उसके पहले सुनियोजित तरीके से एक स्कूटी मे रिमोट बम से बिस्फोट उनको जान से मारने के वास्ते हमला हुआ जिसमे एक वरिष्ठ पत्रकार और एक गनर की दुःखद मृत्यु हो गई मंत्री जी सात दि कोमा मे रहे और एक प्रकार से सभी की उम्मीद खत्म हो चुकी थी उसके बाद हर आदमी ने प्रार्थना किया सारी शक्तियों को याद किया पूजा अर्चना किया तब देवो के देव महाकाल कालकषटक माननीय नन्द गोपाल गुप्ता 'नन्दी' जी को पुनः सांसे लौटाई और अस्पताल मे लगातार सात महीने रहे तभी से पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव हुआ उसके बाद से हर वर्ष बारह जुलाई को मनाया जा रहा है ।नन्द गोपाल गुप्ता कैबिनेट मंत्री ,औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई व निवेश प्रोत्साहन, उत्तर प्रदेश सरकार का पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव भगवान भोलेनाथ जी के मन्दिर मे पूजा अर्चन करते हुए नन्दी जी की दीर्घायु होने और स्वस्थ बनाये रखें यही सबकी प्रार्थना थी ।नन्द जी के जीवन की इतिहास सभी को पता है हमेशा गरीब दुखियों की मदद करते रहते है । जो भी व्यक्ति उनके पास पहुंचता है या कही से कोई अप्रिय घटना की जानकरी होती है तत्काल मौके पर पहुंचने का प्रयास करते है।वैश्य समाज को इनकी बहुत जरुरत है वैश्य समाज के रीढ़ है। वैसे नन्दी जी का हर धर्म जाति से बहुत सम्बन्ध है कोई भेदभाव नही है आम आदमी की तरह रहन-सहन है ।ऐसे नन्द गोपाल गुप्ता जी का वैश्य समाज के द्वारा जन्मोत्सव मनाया गया। नन्दी जी समाज को आगे बढ़ाने के लिए समाज को मजबूत बनाने के लिए प्रयास कर रहे है। समाज मे भेदभाव को मुक्त बनाना चाहते है। इस अवसर पर मुख्य रूप से महाराजगंज सदर के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रामप्रीत गुप्ता,
वैश्य समाज महाराजगंज के जिलाध्यक्ष रामसेवक साहू ,महाराजगंज नपाप के पूर्व चेयरमैन कृष्ण गोपाल जायसवाल, पशुपतिनाथ गुप्त ,दयाशंकर रौनियार ,लालजी गुप्ता सभासद,अजयराज कसौधन वैश्य समाज के सक्रिय पदाधिकारी ,विनोद गुप्ता,जवाहरलाल साहू ,बद्री विशाल गुप्ता ,वनारसी मद्धेशिया,राजेश अग्रहरि, विजय अग्रहरि,रमेश वर्मा,मोहन जायसवाल, संजय गुप्ता ,अरविंद जायसवाल,इत्यादि शहर के लोग शामिल हुए।


Comments
Post a Comment