सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा


 सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते  डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा


रिपोर्ट संजय कुमार


महाराजगंज.. जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के गांव सिंदुरिया टोला भगवानपुर में एक मुंडन समारोह के दौरान अजब नजारा देखने को मिला l आर्केस्ट्रा के बीच नर्तकियों के साथ एक युवक तमंचा लहराते हुए डांस करने लगा यह पूरा दृश्य किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है l जानकारी के अनुसार 28 फरवरी की रात को गांव निवासी गुड्डू के यहां मुंडन समारोह था जिसमें आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था इसी दौरान ग्राम सभा सिंदुरिया टोला भगवानपुर निवासी विक्की नामक युवक स्टेज पर चढ़ गया और नर्तकियों के साथ डांस करने लगा नाचते-नाचते उसने अपने दाहिने हाथ में कट्टा निकाल लिया और उसे हवा में लहराने लगा समारोह मे मौजूद अन्य युवकों ने इस पूरे वाकयों को अपने मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला पुलिस के संज्ञान में आ गया l सिंदुरिया थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि आरोपित के खिलाफ शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की गई है विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय में चालान कर दिया गया है l

Comments

Popular posts from this blog

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट

महाराजगंज.. ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सब इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर हुई मौत