थाना कोतवाली पुलिस द्वारा BNS की धारा 105 से संबंधित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*थाना कोतवाली पुलिस द्वारा BNS की धारा 105 से संबंधित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
रिपोर्ट :संजय कुमार
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 317/2026, धारा 105 बीएनएसएस से संबंधित वांछित अभियुक्त शेषनाथ साहनी पुत्र हरिखमन साहनी, निवासी पिपर देउरा, गांधीनगर वार्ड नं0-06, थाना कोतवाली, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग 28 वर्ष को दिनांक 13.07.2026 को फरेन्दा रोड स्थित अमहवां बैरियर के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
शेषनाथ साहनी पुत्र हरिखमन साहनी, निवासी पिपर देउरा, गांधीनगर वार्ड नं0-06, थाना कोतवाली, जनपद महराजगंज, उम्र 28 वर्ष, शैक्षिक योग्यता 5वीं तक

Comments
Post a Comment