थाना सोनौली पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार*


 🍁*थाना सोनौली पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार*


रिपोर्ट :संजय कुमार


*महराजगंज।* पुलिस अधीक्षक महराजगंज *श्री शक्ति मोहन अवस्थी* के निर्देशन में भारत-नेपाल सीमा पर अवैध आवागमन एवं संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सोनौली पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में एक अमेरिकी नागरिक को बिना वैध यात्रा दस्तावेजों के भारत-नेपाल सीमा पार करने का प्रयास करते हुए गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 11.07.2026 को रात्रि लगभग 10:00 बजे एसएसबी की 22वीं वाहिनी, सोनौली द्वारा भारत से नेपाल की ओर बिना किसी वैध दस्तावेज के प्रवेश कर रहे एक विदेशी नागरिक *जॉर्डन ब्राउन पुत्र जेम्स ब्राउन, निवासी कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका, उम्र 36 वर्ष* को पकड़ा गया। इस संबंध में थाना सोनौली पर मु0अ0सं0 68/2026, धारा 21/23 आव्रजन एवं विदेशी अधिनियम, 2025 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

*अभियुक्त का नाम*- जार्डन ब्राउन पुत्र जेम्स ब्राउन निवासी कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका उम्र 36 वर्ष।

*बरामदगी*

अभियुक्त के कब्जे से मोबाइल फोन, नेपाली मुद्रा, धार्मिक पुस्तकें, एआई ट्रांसलेटर, एक अदद पासपोर्ट चीन राष्ट्र, डायरी, घड़ी एवं अन्य व्यक्तिगत सामान बरामद किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज: जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ संचालक समेत पांच गिरफ्तार,

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट