महाराजगंज: युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर
महाराजगंज: युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर
रिपोर्ट :संजय कुमार
महाराजगंज जनपद के अंतर्गत सिसवा नगर पालिका के वार्ड संख्या 17 इंदिरा नगर (असमन छपरा) निवासी युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह का लखनऊ में असमय निधन हो गया l उनके निधन की खबर जैसे ही गांव पहुंची तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वही गांव के लोग भी इस खबर से स्तब्ध है हर किसी की जुबान पर राहुल की प्रतिभा, सादगी और सौम्य व्यवहार की चर्चा है राहुल सिंह बचपन से ही पढ़ाई में बेहद मेधावी थे । उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के बल पर वैज्ञानिक के प्रतिष्ठित पद तक पहुंच कर न केवल अपने परिवार बल्कि महाराजगंज जिले का भी नाम रोशन किया था । नौकरी की व्यस्तता के चलते उनका गांव आना कम हो गया था, लेकिन जब भी वह अपने घर आते, पुराने मित्रों, पड़ोसियों और बुजुर्गों से पूरे सम्मान और आत्मीयता के साथ मिलते थे उनके सरल स्वभाव और विनम्र व्यवहार ने उन्हें क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई थी उनके पिता किसान माता गृहणी वहीं राहुल दो भाइयों में से सबसे छोटे थे उनके बड़े भाई रोहित सिंह का विवाह इसी वर्ष अप्रैल माह में हुआ था रविवार अभी शादी की खुशियों से पूरी तरह ऊबर भी नहीं पाया था कि यह दुखद घटना हो गई इस असमय निधन ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया । राहुल अपने पीछे बड़े भाई रोहित सिंह, बहन निशु समेत माता-पिता और अन्य परिजनों को गहरे सदमे में छोड़ गए हैं । राहुल के निधन पर क्षेत्र के लोगों, शुभचिंतकों और परिचितों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की लोगों का कहना है कि राहुल जैसा प्रतिभाशाली, विनम्र और संस्कारी युवा समाज के लिए प्रेरणा था उनके असमय निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में एक होनहार युवा वैज्ञानिक को खो दिया है जिसकी कभी लंबे समय तक महसूस की जाएगी ।


Comments
Post a Comment