*थाना सिन्दुरिया पुलिस द्वारा एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया*
*थाना सिन्दुरिया पुलिस द्वारा एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया*
रिपोर्ट :संजय कुमार
*महराजगंज।* पुलिस अधीक्षक महराजगंज *श्री शक्ति मोहन अवस्थी* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री अंकुर गौतम के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष श्री विशाल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।दिनांक 15.07.2026 को थाना सिन्दुरिया पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत *मु0अ0सं0 138/2026, धारा 281, 105* बीएनएस से संबंधित एक बाल अपचारी को बड़हरामीर से संरक्षण में लिया गया। संरक्षण में लिए जाने के उपरांत बाल अपचारी को नियमानुसार आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए बाल कल्याण पुलिस अधिकारी के माध्यम से अग्रिम कार्रवाई हेतु प्रस्तुत किया गया।

Comments
Post a Comment