सिसवा बाजार: खेत की पैमाइश के दौरान विवाद, महिला ने लेखपाल के सामने मारपीट का लगाया आरोप
सिसवा बाजार: खेत की पैमाइश के दौरान विवाद, महिला ने लेखपाल के सामने मारपीट का लगाया आरोप
रिपोर्ट :संजय कुमार
महाराजगंज जनपद के अंतर्गत कोठीभार थाना क्षेत्र के सिसवा बाजार के ग्राम बिशुनपुरा में खेत की पैमाइश के दौरान विवाद बढ़ने का मामला सामने आया है एक महिला ने कोठीभार थाने में तहरीर देकर कुछ लोगों पर मारपीट ,अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है पीड़िता के अनुसार 11 जुलाई 2026 को शाम करीब 4:00 बजे गांव में लेखपाल की मौजूदगी में खेत की पैमाइश की जा रही थी इसी दौरान भूमि विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हो गई । जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई महिला का आरोप है कि आरोपीतो ने उसके साथ-साथ परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की जिससे उन्हें चोट आई महिला ने अपनी तहरीर में यह भी आरोप लगाया है कि जब परिजन बीच बचाव करने पहुंचे तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई पीड़िता ने आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है कोठीभार पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू करदी है । पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक करवाई की जाएगी ।

Comments
Post a Comment