*थाना सिंदुरिया पुलिस द्वारा एक अभियुक्त के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्रवाई*


 *थाना सिंदुरिया पुलिस द्वारा एक अभियुक्त के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्रवाई*


रिपोर्ट :संजय कुमार


*महराजगंज।* पुलिस अधीक्षक महराजगंज *श्री शक्ति मोहन अवस्थी* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक *श्री सिद्धार्थ* एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना सिंदुरिया पुलिस द्वारा एक अभियुक्त के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम, 1970 के अंतर्गत कार्रवाई की गई।

दिनांक 15 जुलाई 2026 को थाना सिंदुरिया पुलिस ने *अभियुक्त बब्लू उर्फ अशफाक पुत्र मुस्तफा, उम्र लगभग 38 वर्ष, निवासी ग्राम सेमरा, थाना सिंदुरिया, जनपद महराजगंज के विरुद्ध गुण्डा अधिनियम की धारा 3/4 के अंतर्गत कार्रवाई की।* पुलिस अभिलेखों के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है तथा *उसके विरुद्ध धोखाधड़ी, अमानत में खयानत एवं धमकी जैसे गंभीर अपराधों के मुकदमे पंजीकृत हैं।* अभियुक्त की गतिविधियों के कारण क्षेत्र में भय एवं असुरक्षा का वातावरण उत्पन्न हो रहा था, जिससे आमजन उसके विरुद्ध शिकायत अथवा गवाही देने का साहस नहीं कर पा रहे थे। जनहित एवं लोकशांति बनाए रखने के दृष्टिगत सक्षम अधिकारियों की स्वीकृति के उपरांत उक्त कार्रवाई की गई।

*अभियुक्त का नाम व पता :*

बब्लू उर्फ अशफाक पुत्र मुस्तफा, उम्र लगभग 38 वर्ष, निवासी ग्राम सेमरा, थाना सिंदुरिया, जनपद महराजगंज।

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास :*

मु0अ0सं0 339/2024, धारा 420, 406, 504, 506 भादवि, थाना सिंदुरिया, जनपद महराजगंज।

मु0अ0सं0 322/2023, धारा 406 भादवि, थाना सिंदुरिया, जनपद महराजगंज।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज: जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ संचालक समेत पांच गिरफ्तार,

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट