*थाना सोनौली पुलिस द्वारा भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र से लावारिस अवस्था में कपड़ा एवं नेपाली नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद*


 *थाना सोनौली पुलिस द्वारा भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र से लावारिस अवस्था में कपड़ा एवं नेपाली नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद* 


रिपोर्ट :संजय कुमार


*महराजगंज।* पुलिस अधीक्षक महराजगंज *श्री शक्ति मोहन अवस्थी* के निर्देशन में भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अवैध तस्करी एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगजं के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवा के पर्यवेक्षण में थाना सोनौली पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी । इसी क्रम में थाना सोनौली पुलिस टीम द्वारा ग्राम शेष फरेन्दा के पश्चिम आम के पेड़ के नीचे लावारिस अवस्था में रखे सामान की तलाशी ली। मौके से एक नेपाली नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल तथा बड़ी मात्रा में कपड़ा बरामद किया गया। बरामद सामान को कब्जे में लेकर थाना सोनौली लाया गया तथा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु कस्टम कार्यालय नौतनवा को सुपुर्द कर दिया गया।

*बरामदगी का विवरण:*

✅लेडीज सूट-सलवार के 27 सेट (विभिन्न रंग)

✅हरे रंग के सूट का कपड़ा – 188 पीस

✅नेपाली नंबर प्लेट लु 18 प 5425 की लाल रंग की यामाहा मोटरसाइकिल (लावारिस)

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज: जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ संचालक समेत पांच गिरफ्तार,

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट