मोबाइल दुकान में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
मोबाइल दुकान में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
रिपोर्ट :संजय कुमार
*महराजगंज।* पुलिस अधीक्षक महराजगंज *श्री शक्ति मोहन अवस्थी* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष सूरज कुमार के नेतृत्व में थाना घुघली पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।दिनांक 10.07.2026 को थाना घुघली क्षेत्र के बसन्तपुर बाजार स्थित A to Z मोबाइल की दुकान से अज्ञात चोरों द्वारा 04 एंड्रॉयड मोबाइल फोन एवं 04 मोबाइल मदरबोर्ड चोरी कर लिए गए थे। इस संबंध में थाना घुघली पर मु0अ0सं0 152/2026 धारा 303(2) BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
इसी,क्रममें,दिनांक12.07.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना घुघली पुलिस टीम ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के 04 मोबाइल फोन (Honor, Realme, Samsung एवं Infocus), 04 मोबाइल मदरबोर्ड तथा घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।पूछताछ एवं साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में धारा 317(2), 336(3), 338 एवं 340(2) BNS की बढ़ोतरी की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-*
1.अजय वर्मा पुत्र मालचन्द वर्मा निवासी सिन्होरवा खुर्द थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर, हाल पता सिसवा बाजार थाना कोठीभार जनपद महराजगंज।
उम्र - 26 वर्ष शैक्षिक योग्यता- 6वीं तक
2.रेजानूर अली पुत्र रोमजन अली निवासी कपास डंगा थाना बेलडंगा जनपद मुर्शीदाबाद (पश्चिम बंगाल), हाल पता सिसवा बाजार थाना कोठीभार जनपद महराजगंज।
उम्र - 23 वर्ष शैक्षिक योग्यता- 9 वीं तक
3.विवेक वर्मा पुत्र कन्हैलाल वर्मा निवासी सिसवा बाजार थाना कोठीभार जनपद महराजगंज।
उम्र - 25 वर्ष शैक्षिक योग्यता- 12 वीं तक
बरामदगी-*
1.चोरी के 04 एंड्रॉयड मोबाइल फोन (Honor, Realme, Samsung एवं Infocus)
2.04 मोबाइल मदरबोर्ड
3.घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या UP55AX2537 (TVS Raider)
तथा
UP56BB5591 (Hero HF Deluxe

Comments
Post a Comment