एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत जनपद के सभी थाना परिसरों एवं पुलिस इकाइयों में हुआ व्यापक वृक्षारोपण*
*'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत जनपद के सभी थाना परिसरों एवं पुलिस इकाइयों में हुआ व्यापक वृक्षारोपण*
रिपोर्ट :संजय कुमार
महराजगंज: पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के नेतृत्व एवं अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के पर्यवेक्षण में शासन के 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त थाना परिसरों, पुलिस चौकियों एवं अन्य पुलिस इकाइयों में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
*अभियान के तहत सभी प्रभारी निरीक्षकों एवं थानाध्यक्षों द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इस अवसर पर पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया गया तथा पर्यावरण संरक्षण, हरित वातावरण एवं स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया गया।*
वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने हेतु अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।महराजगंज पुलिस द्वारा आयोजित यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने, समाज में हरित संस्कृति को प्रोत्साहित करने तथा पुलिस एवं आमजन के मध्य सहभागिता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। जनपद पुलिस भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण एवं जनहित से जुड़े ऐसे अभियानों में सक्रिय सहभागिता निभाती रहेगी।


Comments
Post a Comment