महाराजगंज: पत्रकार उत्पीड़न के विरोध में एसपी को ज्ञापन देगा, जर्नलिस्ट प्रेस क्लब
महाराजगंज: पत्रकार उत्पीड़न के विरोध में एसपी को ज्ञापन देगा, जर्नलिस्ट प्रेस क्लब
रिपोर्ट :संजय कुमार
महाराजगंज: जनपद में पत्रकारों एवं आम नागरिकों के साथ कथित पुलिसिया उत्पीड़न की घटनाओं के विरोध में जर्नलिस्ट प्रेस क्लब मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपेगां । प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुबह 11:00 बजे यह कार्यक्रम आयोजित होगा । प्रेस क्लब का कहना है कि हाल ही में ठूठीबारी क्षेत्र के एक पत्रकार द्वारा कथित पुलिस उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या का प्रयास किए जाने की घटना ने पत्रकारों में आक्रोश पैदा कर दिया है घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया जिलाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारीयों और सदस्यों से मंगलवार सुबह 10:00 बजे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर ज्ञापन कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है उन्होंने कहा कि पत्रकारों के सम्मान सुरक्षा और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपनी बात रखी जाएगी ।

Comments
Post a Comment