चार बच्चों को छोड़ प्रेमी संग फरार हुई महिला, पति ने पांचवीं बार घर छोड़ने का लगाया आरोप


 चार बच्चों को छोड़ प्रेमी संग फरार हुई महिला, पति ने पांचवीं बार घर छोड़ने का लगाया आरोप 


रिपोर्ट: संजय कुमार


महाराजगंज जनपद के अंतर्गत श्याम देऊरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में चार बेटियों की मां के कथित रूप से प्रेमी के साथ घर छोड़कर चले जाने का मामला सामने आया है पीड़ित पति का आरोप है कि पत्नी इससे पहले भी चार बार घर छोड़कर जा चुकी है लेकिन हर बार सामाजिक स्तर पर समझौता होने के कारण मामला शांत हो गया इस बार उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार उसकी शादी लगभग 18 वर्ष पहले हुई थी परिवार में चार बेटियां हैं जिनकी उम्र 15 वर्ष 13 वर्ष 10 वर्ष और 3 वर्ष बताई गई है। वह सिलाई का कार्यकर परिवार का भरण पोषण करता है आरोप है कि 30 जून को उसकी अनुपस्थिति का लाभ उठाकर पकड़ी ऊर्फ रघुनाथपुर निवासी कलामुद्दीन का पुत्र जापन उसकी पत्नी को अपने साथ लेकर चला गया तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि महिला घर से जाते समय करीब ₹20000 रुपए नगद और कुछ घरेलू सामान भी साथ ले गई । पीड़ित का कहना है कि आरोपी पहले भी उसे जान से मारने की धमकी दे चुका है, जिससे परिवार भयभीत है । पति का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस तीन बार गांव पहुंची लेकिन अब तक महिला और आरोपी का कोई पता नहीं चल सका है घटना के दो सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई न होने से वह लगातार थाने के चक्कर लगा रहा है उसने पत्नी की बरामदगी , नगदी व सामान की वापसी तथा आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है प्रकरण की जांच की जा रही है जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी ।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज: जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ संचालक समेत पांच गिरफ्तार,

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट