महाराजगंज में हत्या से हड़कंप, कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, "वजह जानकर कांपने लगे लोग"?


महाराजगंज में हत्या से हड़कंप, कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, "वजह जानकर कांपने लगे लोग"?


रिपोर्ट :संजय कुमार 


महाराजगंज: महाराजगंज सदर कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में शनिवार देर रात रिश्तो को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है । शराब और जुए की लत से परेशान एक बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी घटना के बाद इलाके में  हड़कंप मच गया ।


मूंगफली बेचकर परिवार का भरता था पेट :

जानकारी के अनुसार, गांधीनगर वार्ड निवासी हरिखमन ठेला लगाकर मूंगफली बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे उनके दो बेटे हैं बड़ा बेटा शेषनाथ लंबे समय से शराब पीने और जुआ खेलने का आदी बताया जा रहा है । इसी बात को लेकर पिता अक्सर उसे समझाते और इस आदत को छोड़ने की नसीहत देते थे, जिससे घर में आए दिन विवाद होता रहता था ।


गुस्से में बेटे ने पिता पर उठाया हाथ :

शनिवार देर रात शेषनाथ शराब के नशे में घर पहुंचा पिता हरिखमन ने जब उसे शराब पीने और जुआ खेलने से मना किया तो वह आग बबूला हो गया गुस्से में उसने पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी जान बचाने के लिए हरि खमन घर से बाहर भागे, लेकिन आरोपी बेटे ने उनके कालर पड़कर सड़क पर जोर से पटक दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई ।


ईट से पिता के सिर पर किया वार: 

आरोप है कि इसके बाद भी शेषनाथ का गुस्सा शांत नहीं हुआ उसने सड़क पर ही ईट उठाकर पिता के सिर पर लगातार कई वार किए। गंभीर चोटों के कारण हरिखमन की मौके पर ही मौत हो गई ।


मौके पर पहुंची पुलिस: 

घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी बेटे शेषनाथ को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई । पुलिस मामले में आगे की विधिक करवाई कर रही है । फिलहाल परिजन कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं ।


 

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज: जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ संचालक समेत पांच गिरफ्तार,

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट