युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह के परिजनों से मिले डीएम- एसपी, निष्पक्ष जांच हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा
युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह के परिजनों से मिले डीएम- एसपी, निष्पक्ष जांच हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा
रिपोर्ट :संजय कुमार
महाराजगंज: सिसवा नगर निवासी युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह की लखनऊ के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद बुधवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी शोक संतप्त परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे । दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्ति की, उनकी पीड़ा साझा की और मामले की निष्पक्ष जांच के साथ हर संभव प्रशासनिक सहयोग का भरोसा दिलाया । परिजनों के बीच बैठकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पूरी घटना की जानकारी ली तथा परिवार की बातों को गंभीरता से सुना इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन पूरे प्रकरण को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ देख रहा है और मामले की जांच पूरी तरह निष्पक्ष पारदर्शी एवं तथ्य परख ढंग से कराई जाएगी उन्होंने स्पष्ट कहा है कि जांच प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही या हीला हवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी । जिलाधिकारी ने शोकाकूल परिवार से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि इस कठिन समय में प्रशासन उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ा है उन्होंने परिजनों को अस्वस्थ किया है कि यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की प्रशासनिक सहायता या सहयोग की आवश्यकता हो तो वे बिना किसी संकोच के सीधे जिला प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं । पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने भी परिवार को सांत्वना देते हुए भरोसा दिलाया कि मामले के प्रत्येक पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है उन्होंने कहा कि उपलब्ध साक्ष्यों परिस्थितियों और तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी तथा जांच प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ेगी डीएम और एसपी के इस दौरे के दौरान परिजनों ने अपनी बातें अधिकारियों के समक्ष रखी दोनों अधिकारियों ने उन्हें विश्वास दिलाया कि न्यायोचित कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे प्रशासन ने दोहराया कि मामले की सत्य पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ की जा रही है सभी तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी ।

Comments
Post a Comment