राष्ट्रीय पर्यावरण प्रतियोगिता का शुभारंभ, विद्यार्थियों से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान
राष्ट्रीय पर्यावरण प्रतियोगिता का शुभारंभ, विद्यार्थियों से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान
रिपोर्ट: संजय कुमार
महाराजगंज:पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय पर्यावरण प्रतियोगिता के प्रचार-प्रसार के लिए सोमवार को सोनपति महिला महाविद्यालय, महाराजगंज में पोस्टर का लोकार्पण किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ट ने की। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी विद्यार्थी इस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें तथा महराजगंज का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करें।जिला पर्यावरण प्रमुख दुर्गेश सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता 15 जुलाई से 15 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। इसमें जनपद के विद्यार्थी पोस्टर पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जनपद के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में गोष्ठियों का आयोजन भी किया जाएगा,इस अवसर पर सोनपति महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरिप्रकाश शर्मा, जिला संपर्क प्रमुख विमल पांडेय, डॉ. शांति शरण मिश्र प्रिया दुबे, शुभम प्रजापति, सुष्मिता पटेल, सुमित्रा पांडे, तेज बहादुर वर्मा, राजीव द्विवेदी, राजकिशोर वर्मा, गायत्री पटेल, दुर्गा प्रसाद, साहित्य अनेक शिक्षक और शिक्षिकाएं सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment