एसीएमओ ने सीएचसी जगदौर का किया आकस्मिक निरीक्षण
एसीएमओ ने सीएचसी जगदौर का किया आकस्मिक निरीक्षण
रिपोर्ट :संजय कुमार
सिंदुरिया/ महाराजगंज: अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (आरसीएच) डॉ राजेश द्विवेदी ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगद्धौर का औचक निरीक्षण किया l साथ ही जेएसवाई योजना के भुगतान की समीक्षा भी किया इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (आरसीएच) डॉ राजेश द्विवेदी ने ईटीसी कक्ष, प्रसव कक्ष एवं एनबीएसयू वार्ड का गहनता से निरीक्षण किया । साथ ही जेएसवाई (जननी सुरक्षा योजना) के भुगतान का भी गहनता से समीक्षा किया और स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही समस्त जनकल्याणकारी योजना का भुगतान जल्द से जल्द लाभार्थी के खाते में भेजने का निर्देश दिए इसके बाद उन्होंने सीएचसी पर सविता को प्रसव इंचार्ज नामित किया और एनसीडी काउंसलर सुमन देवी को विभागीय कार्य में सुधार लाने एवं अन्य स्वास्थ्य विभाग की कार्यों में सहयोग करने का निर्देश दिए । इस अवसर पर संदीप पाठक, सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर डीएन सिंह स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी उमेश शाही बीपीएम नवनीत उपाध्याय बीसीपीएम अवनीश पटेल, अखिलेश गुप्ता, मोहन चौरसिया, सहित समस्त स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे ।

Comments
Post a Comment