सिंदुरिया/महाराजगंज: सड़क हादसे में भेड़िया के दो लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल रेफर
सिंदुरिया/महाराजगंज: सड़क हादसे में भेड़िया के दो लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल रेफर
रिपोर्ट :संजय कुमार
महाराजगंज जनपद के अंतर्गत सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पकड़ियार बुजुर्ग मे एक दर्दनाक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है इस दुर्घटना में ग्राम सभा भेड़िया के रहने वाले महबूब अंसारी सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं । मिली जानकारी के अनुसार पकड़ियार बुजुर्ग के पास रिक्शा और बाइक की भिड़ंत हो गई । हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए । ग्रामीणों और राहगीरों ने सक्रियता दिखाते हुए न केवल घायलों को संभाला, बल्कि तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया l स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगद्धौर भेजा गया जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है सिंदुरिया पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है l


Comments
Post a Comment