महाराजगंज :जन्मजात बीमारियों की होगी समय पर पहचान इलाज निः शुल्क : डीएम


 महाराजगंज :जन्मजात बीमारियों की होगी समय पर पहचान इलाज निः शुल्क : डीएम 


रिपोर्ट :संजय कुमार


महाराजगंज: जिले में बच्चों के स्वास्थ्य भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने प्रोजेक्ट पहचान की शुरुआत की है इस अभियान के तहत जन्म से06 वर्ष तक के बच्चों में जन्मजात और विकास संबंधी बीमारियों की समय रहते पहचान कर उनका निशुल्क उपचार कराया जाएगा अभियान का लक्ष्य जिले के प्रत्येक बच्चे तक पहुंचना है जिससे कोई भी बच्चा इलाज से वंचित न रहे जिले में 0 से 06 वर्ष तक के बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने,,प्रोजेक्ट पहचान,, अभियान शुरू किया है पहल के तहत पूरे जिले के बच्चों की स्क्रीनिंग कर जन्मजात और विकास संबंधी 28 प्रकार के विकारों और बीमारियों की पहचान की जाएगी । इनमें न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट, डाउन सिंड्रोम, कटे होंठ एवं तालु, क्लब फुट, जन्मजात हिप बिकार, जन्मजात मोतियाबिंद, बहरापन सहित अन्य गंभीर बीमारियां शामिल है अभियान के पहले चरण में करीब ढाई सौ कर्मियों को लगाया गया है l जल्द ही आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे वे घर घर जाकर बच्चों की पहचान और स्क्रीनिंग का कार्य कर सके अभियान की निगरानी और प्रत्येक बच्चे का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के लिए विशेष ऑनलाइन पोर्टल भी विकसित किया जाएगा स्क्रीनिंग के दौरान यदि किसी बच्चे में किसी प्रकार का जन्मजात या विकास संबंधी विकार मिलता है तो उसे विशेषज्ञ चिकित्सकों के पास रेफर किया जाएगा । जांच से लेकर इलाज तक की पूरी व्यवस्था निशुल्क रहेगी इतना ही नहीं जरूरतमंद बच्चों को उनकी स्थिति के अनुसार शिक्षा और पूर्णवास की सुविधाओं से भी जोड़ा जाएगा जिससे वे सामान्य बच्चों की तरह पढ़ लिख कर आगे बढ़ सके जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि ,,प्रोजेक्ट पहचान,, जिले के बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने की एक महत्वपूर्ण पहल है । अभियान की सफलता के लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारीयों के साथ लगातार बैठके की जा रही है। और कार्य योजना तैयार की जा रही है ।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज: जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ संचालक समेत पांच गिरफ्तार,

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट