मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में "एक पेड़ मां के नाम"अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपाला मे किया गया वृक्षारोपण
मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में "एक पेड़ मां के नाम"अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपाला मे किया गया वृक्षारोपण
रिपोर्ट: संजय कुमार
महाराजगंज: जनपद के अंतर्गत गोपाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी महाराजगंज डॉ सुरेंद्र कुमार चौधरी के नेतृत्व में 12 , 7, 2026 को एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पर्यावरण संतुलन में वृक्षों के महत्व पर विशेष बल दिया उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल हमें जीवन दाईनी आक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ीयों के लिए एक सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण तैयार करने का भी माध्यम है । वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपाला के प्रभारी डॉक्टर वैभव चौधरी द्वारा बताया गया कि पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज दिनांक, 12 7. 2026 को अस्पताल परिसर में एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है" एक पेड़ मां के नाम"मुहिम के जरिए हम अपनी धरती मां और जन्म देने वाली माता दोनों के प्रति अपना सम्मान और कृतज्ञता प्रकट कर सकते हैं l इस अवसर पर फार्मासिस्ट विनोद कुमार सिंह, स्टाफ नर्स श्रीमती अनुपमा गुप्ता, एनम श्रीमती सुनीता बिद, सफाईकर्मी श्रीमती मंजू पासवान, एवं अन्य तमाम स्टाफ मौके पर मौजूद रहे ।


Comments
Post a Comment