थाना पनियरा पुलिस द्वारा गैर-जमानती वारंट में वांछित वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय किया गया पेश*
🍁*थाना पनियरा पुलिस द्वारा गैर-जमानती वारंट में वांछित वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय किया गया पेश*
रिपोर्ट :संजय कुमार
*महराजगंज।* पुलिस अधीक्षक *श्री शक्ति मोहन अवस्थी* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना पनियरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।थानाध्यक्ष श्री संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 अशोक कुमार गिरी मय हमराह का0 अमन सिंह द्वारा माननीय न्यायालय महराजगंज से निर्गत गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में मु0नं0-20/2010, धारा 323, 324, 336, 452, 504, 506, 308 बीएनएस से संबंधित वारंटी योगी उर्फ योगेन्द्र पुत्र रत्तन, निवासी माधोनगर टोला बदली, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज को दिनांक 14.07.2026 को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार वारंटी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Comments
Post a Comment