थाना सोनौली पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में 49.42 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार*
*थाना सोनौली पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में 49.42 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार*
रिपोर्ट: संजय कुमार
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सोनौली पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम ने एक अभियुक्त को 49.42 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 11.07.2026 को थाना सोनौली पुलिस एवं एसएसबी की 66वीं वाहिनी की संयुक्त टीम द्वारा डण्डा हेड पुल (आईसीपी के पास) चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई,तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 49.42 ग्राम स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सलमान पुत्र अब्दुल हेरा, उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी ग्राम जिगनिहा, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज के रूप में हुई। इस संबंध में थाना सोनौली पर मु0अ0सं0 67/2026, धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई गयी।

Comments
Post a Comment