थाना परसामलिक पुलिस द्वारा 30 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार*


 *थाना परसामलिक पुलिस द्वारा 30 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार*


रिपोर्ट :संजय कुमार


*महराजगंज।* पुलिस अधीक्षक महराजगंज *श्री शक्ति मोहन अवस्थी* द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवां के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी परसामलिक के नेतृत्व में थाना परसामलिक पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई,दिनांक 12 जुलाई, 2026 को उपनिरीक्षक रामजीत मय हमराही उपनिरीक्षक अशोक कुमार, कांस्टेबल विकास यादव एवं आरक्षी रवि प्रकाश द्वारा थाना क्षेत्र के महदेइया रोहिणी नदी पुल के पास *चेकिंग के दौरान 30 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब (बंटी बबली) के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।* गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान *पप्पू साहनी पुत्र स्वर्गीय अर्जुन साहनी, निवासी महदेइया टोला बकुलादह, थाना परसामलिक, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग 35 वर्ष के रूप में हुई है* । बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60(1) उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

*बरामदगी :-*

30 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब (बंटी बबली)

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज: जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ संचालक समेत पांच गिरफ्तार,

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट