महाराजगंज: एक डुबकी और फिर नहीं लौटे, 24 घंटे बाद घोघी नदी ने लौटाया मकालू यादव का शव


 महाराजगंज: एक डुबकी और फिर नहीं लौटे, 24 घंटे बाद घोघी नदी ने लौटाया मकालू यादव का शव 


रिपोर्ट :संजय कुमार 


महाराजगंज: कोल्हुई थाना क्षेत्र के बड़गो गांव निवासी मकालू यादव का शव घोघी नदी में डूबने के लगभग 24 घंटे बाद सोमवार को सिद्धार्थनगर जिले के लोटन कोतवाली क्षेत्र के राजपुर टोला कोमरवा के पास बरामद कर लिया गया शव मिलने के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।


अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था युवक: 

जानकारी के अनुसार मकालू यादव रविवार को गांव के एक ग्रामीण के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए घोघी नदी तट पर गए थे अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरे होने के बाद वह अन्य लोगों के साथ नदी में स्नान करने उतरे इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में चले गए मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की भरकस कोशिश की लेकिन तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण वह नदी में लापता हो गए


पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर निकाला शव:

घटना की सूचना मिलते ही महाराजगंज के कोल्हुई थाना और सिद्धार्थनगर के लोटन कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची स्थानीय गोताखोरों के साथ एनडीआरएफ और पीएसी की बाढ़ राहत एवं बचाव टीम ने संयुक्त रूप से नदी में लगातार सर्च अभियान चलाया करीब 24 घंटे तक चले अभियान के बाद मकालू यादव का शव लोटन कोतवाली क्षेत्र के राजपुर टोला कोमरवा के पास नदी में उतराता हुआ मिला l लोटन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की । और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस के अनुसार मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है l

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज: जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ संचालक समेत पांच गिरफ्तार,

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट