इटहिया स्थित शिव मंदिर (मिनी बाबा धाम) पर वरिष्ठ सपा नेता गौरीशंकर गुप्ता (फौजी भईया) ने जलाभिषेक करते हुए भगवान शिव जी से आशिर्वाद मांग कर लक्ष्य-2027 के लिये, किया शंखनाद ।*
*इटहिया स्थित शिव मंदिर (मिनी बाबा धाम) पर वरिष्ठ सपा नेता गौरीशंकर गुप्ता (फौजी भईया) ने जलाभिषेक करते हुए भगवान शिव जी से आशिर्वाद मांग कर लक्ष्य-2027 के लिये, किया शंखनाद ।*
रिपोर्ट :संजय कुमार
निचलौल/महराजगंज- जिले के सिसवा विधान-317 क्षेत्र के इटहिया-निचलौल मे स्थित शिव मंदिर आज सोमवार को वरिष्ठ सपा नेता गौरीशंकर गुप्ता ने जलाभिषेक करते हुऐ भगवान शिव से आशिर्वाद मांगते हुए लक्ष्य-2027 के लिये शंखनाद कर प्रसाद वितरण कार्य किया गया!फ़ौजी भईया ने भगवान शिव में आस्था जताते हुए आज सोमवार को क्षेत्र एवं प्रदेश के लिए ये कामना है कि आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली लाएं और भगवान शिव आपकी हर मनोकामना को पूर्ण करें| फ़ौजी भईया जी ने बताया कि जैसा कि आप लोगो को मालूम ह कि मै मातृ भूमि की सेवा करने के उपरांत जबसे मै सैनिक कार्य का दायित्व से सेवानिवृत्त हुआ हूँ, तब से आप लोगो के बीच मे सामाजिक सेवा का कार्य करता आ रहा हूँ और मुझे समाजवादी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर उनसे जुड़ा हुआ हूँ। मैं अपने जन्म स्थान पूर्व प्रधान ग्राम सभा खोन्हौली का पूर्व प्रधान भी रहा हूँ और इस समय जनपद महराजगंज के साथ पूर्वांचल के तमाम जनपद में गुडविल फर्नीचर उद्योग का कारोबार एवं गुडविल वॉटर पार्क स्थापित है। मेरा एक ही मिशन है कि हम अपने जनपद को पूरे मंडल से पिछड़ेपन को दूर करने के संकल्प से कार्य करते हुए सिसवा विधान सभा-317 से विलाँग रखने के कारण मेरा हमेशा यही प्रयास रहा है कि हम इस क्षेत्र के पिछड़ेपन गरीब एवं असहाय लोगो की उतपन्न हो रही तमाम समस्याओं को दूर करने के मिशन पर कार्य करूँ।
उक्त सिसवा विधान सभा-317 की सारी समस्याओं को दूर करने के लिये आज से हम बूथ स्तर तक समाजवादी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करूंगा और पूर्व की समाजवादी सरकार के समय जनकल्याणकारी योजना जैसे विषयक पर भी चर्चा होती रहेंगी। आज की स्थिती ये है कि आज हमारे क्षेत्र के लोग रोजगार के साधन न होने के कारण दूसरे जिले एवं राज्य में पलायन के लिए मजबूर है, यहाँ हर विभाग एवं क्षेत्र में भ्रस्टाचार दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। आज महंगाई चरम सीमा पर है। आप सभी लोग मेरा साथ दें, मै हमेशा जब आप लोग की जो भी समस्या रहेगी उसके लिए 24 घंटे सेवा में तैयार हूं।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष भाई राम लाल यादव (प्रदेश सचिव), शमीम खान, अमीर खान, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव, गोविन्द गुप्ता, उमेश गुप्ता, दीपू यादव, अभय प्रताप यादव, बबलू भारती सहित हजारों की संख्या मे कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे!

Comments
Post a Comment