*थाना फरेंदा पुलिस ने 07 घंटे के भीतर नवजात शिशु को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा*


 *थाना फरेंदा पुलिस ने 07 घंटे के भीतर नवजात शिशु को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा*


रिपोर्ट :संजय कुमार


महराजगंज: पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में थाना फरेंदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 07 घंटे के भीतर एक नवजात शिशु को सकुशल बरामद कर उसकी मां को सुपुर्द कर मानवीय संवेदनशीलता एवं उत्कृष्ट पुलिसिंग का परिचय दिया। दिनांक 15.07.2026 को थाना फरेंदा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 13.07.2026 को थाना पुरन्दरपुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला, जिसका पति लगभग दो माह पूर्व निधन हो चुका था, अपनी नवजात बच्ची के साथ ग्राम से लापता हो गई है। सूचना मिलते ही थाना फरेंदा पुलिस ने तत्काल गंभीरता से कार्रवाई करते हुए महिला की तलाश शुरू की।

पूछताछ एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने मामले की गहन जांच की। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि महिला ने अपनी आर्थिक एवं पारिवारिक परिस्थितियों के कारण बच्ची को किसी अन्य व्यक्ति को सौंप दिया था। लगातार प्रयासों एवं प्रभावी पुलिस कार्रवाई के फलस्वरूप थाना फरेंदा पुलिस ने गोरखपुर जनपद से नवजात शिशु को मात्र 07 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। इसके उपरांत विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए दिनांक 15.07.2026 को महिला चिकित्सक की उपस्थिति में नवजात शिशु को उसकी मां के सुपुर्द किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

सिंदुरिया /महाराजगंज.. आर्केस्ट्रा के नर्तकियों के साथ युवक का तमंचा लहराते डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मांगलिक कार्यक्रम में आयोजित हुआ था आर्केस्ट्रा

महाराजगंज: जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ संचालक समेत पांच गिरफ्तार,

महाराजगंज.. पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकी प्रभारी नगर, चिउटहा, लक्ष्मीपुर, बहुआर समेत 25 लोगों का किया तबादला, देखें लिस्ट