थाना फरेंदा पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 04 अभियुक्त गिरफ्तार*
*थाना फरेंदा पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 04 अभियुक्त गिरफ्तार*
रिपोर्ट :संजय कुमार
*महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना फरेंदा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।*
अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी फरेंदा के पर्यवेक्षण में थाना फरेंदा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16.07.2026 को गनेशपुर तिराहा से मु0अ0सं0 190/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 से संबंधित चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम*
1. अमित कुमार गुप्ता पुत्र शिव प्रसाद गुप्ता, निवासी वार्ड नं. 22, नानक नगर, कस्बा नौतनवा, थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज, उम्र 45 वर्ष
2. रामअशीष पुत्र दुलारे उर्फ रामउजागिर, निवासी लेजार महदेवा, थाना फरेंदा, जनपद महराजगंज, उम्र 48 वर्ष
3. राकेश यादव पुत्र राधेश्याम यादव, निवासी ग्राम मराठा, थाना कैम्पियरगंज, जनपद गोरखपुर, उम्र 32 वर्ष
4. नागेन्द्र त्रिपाठी पुत्र दिलीप त्रिपाठी, निवासी थरौली बुजुर्ग, थाना पुरन्दरपुर, जनपद महराजगंज।

Comments
Post a Comment