थाना फरेन्दा पुलिस द्वारा 01 नफर वारंटी को किया गिरफ्तार*
🍁*थाना फरेन्दा पुलिस द्वारा 01 नफर वारंटी को किया गिरफ्तार*
रिपोर्ट :संजय कुमार
*महराजगंज।* पुलिस अधीक्षक महराजगंज *श्री शक्ति मोहन अवस्थी* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के कुशल मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी फरेन्दा सुश्री दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में जनपद में वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना फरेन्दा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।थानाध्यक्ष फरेन्दा श्री राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 गोविन्दर यादव व रि0का0 आकाश शर्मा की पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16.07.2026 को मु0नं0 39/2026, धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस से संबंधित वारंटी नसरुद्दीन पुत्र समसुद्दीन, उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी वार्ड नं०-02, वाल्मीकि नगर, थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार वारंटी का नाम पता-*
नसरुद्दीन पुत्र समसुद्दीन निवासी वार्ड नं०-02 वाल्मीकि नगर थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग 35 वर्ष।

Comments
Post a Comment