MaharajganjNews: अवैध गर्भपात में युवती की मौत का मामला, क्लीनिक संचालक और नर्स गिरफ्तार, प्रेमी पहले ही जा चुका है जेल
MaharajganjNews: अवैध गर्भपात में युवती की मौत का मामला, क्लीनिक संचालक और नर्स गिरफ्तार, प्रेमी पहले ही जा चुका है जेल
रिपोर्ट :संजय कुमार
महाराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र में अवैध गर्भपात के दौरान हुई एक युवती की दर्दनाक मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है पुलिस ने घटना के बाद से फरार चल रहे क्लिनिक संचालक और उसकी सहयोगी नर्स को गिरफ्तार कर लिया है इस मामले में मृतका के प्रेमी को पुलिस पहले ही सलाखों के पीछे भेज चुकी है यह गिरफ्तारी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम और क्लिनिको के खिलाफ एक कड़ा संदेश है l
क्या है पूरा मामला:
पुलिस सूत्रों द्वारा मृतका की मां द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार यह घटना 23 नवंबर की है आरोप है कि खेसरारि भरपटिया निवासी युवक श्याम युवती को लेकर निचलौल स्थित गुप्ता क्लीनिक पहुंचा था l युवती 7 माह की गर्भवती थी जो चिकित्सकीय दृष्टि से गर्भपात के लिए बेहद संवेदनशील और जोखिम भरा समय होता है l आरोप है कि क्लीनिक संचालक डॉक्टर उदित गुप्ता और वहां कार्यरत स्टॉफ शिल्पा विश्वकर्मा ने चंद पैसों के लालच में नियमों को ताक पर रखकर अवैध गर्भपात करने का निर्णय लिया l ऑपरेशन के दौरान युवती की हालत बिगड़ने लगी स्थिति को अनियंत्रित देख क्लीनिक संचालक और स्टाफ अपने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए मौके से फरार हो गए आनन- फानन में परिजन और प्रेमी युवती को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचे जहां चिकित्साको ने उसे मृत घोषित कर दिया घटना की गंभीरता को देखते हुए निचलौल पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 327/2025 दर्ज किया था पुलिस ने BNS की धारा 89,105,3(5) के तहत मामला पंजीकृत कर आज दो मुख्य अभियुक्तों उदित प्रसाद गुप्ता क्लीनिक संचालक व सहयोगी नर्स शिल्पा विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया l

Comments
Post a Comment