महाराजगंज: मतदाता सूची पुनरीक्षण की निगरानी तेज,DM संतोष कुमार शर्मा ने भागाटार ग्राम पंचायत का किया निरीक्षण
महाराजगंज: मतदाता सूची पुनरीक्षण की निगरानी तेज,DM संतोष कुमार शर्मा ने भागाटार ग्राम पंचायत का किया निरीक्षण
रिपोर्ट :संजय कुमार
महाराजगंज: जनपद में आगामी चुनाव के मध्य नजर विशेष निर्वाचन पुनरीक्षण (एसआई आर) अभियान की निगरानी तेज कर दी गई है इसी क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने ब्लाक मिठौरा की भागाटार ग्राम पंचायत में एसआईआर कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने फॉर्म भरने सत्यापन और मतदाता सूची के अध्ययन कार्यों की प्रगति का गहन जायजा लिया उन्होंने जोर देकर कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है और सभी पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है l उन्होंने बुथ लेवल अधिकारियों (BLO) को स्पष्ट निर्देश दिए की कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल होने से न छूटे और सभी आवश्यक फॉर्म सही ढंग से भरे जाएं l जिलाधिकारी ने बताया कि जिले की सभी ग्राम पंचायतो और नगर निकायों में एसआईआर के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है अभियान की नियमित निगरानी और पर्यवेक्षण के लिए कुल 23 जिला स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है यह अधिकारी अपने आवंटित क्षेत्र में कार्यों की समीक्षा करेंगे उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि एसआईआर कार्यों के साथ-साथ फार्मर रजिस्ट्री(FRR) के कार्य भी शिविरों में एक साथ किए जा रहे हैं जिससे प्रक्रियाओं में सरलता और गति आएगी जिलाधिकारी ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को निर्देश दिए की निर्धारित समय सीमा में लक्ष्य पूरा किया जाए और आमजन को अधिक से अधिक जागरूक किया जाए ताकि अगले मतदाता सूची प्रकाशन में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे l

Comments
Post a Comment