चिउटहा बाजार: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार घायल, मौका पाकर चालक गाड़ी लेकर हुआ फरार !
चिउटहा बाजार: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार घायल, मौका पाकर चालक गाड़ी लेकर हुआ फरार !
रिपोर्ट: संजय कुमार
महाराजगंज: जनपद के चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मधुबनी निवासी राजेश चौधरी गुरुवार सुबह सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए l यह घटना चिउटहा चौराहे पर हुई l जब एक तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी राजेश चौधरी सुबह सिंदुरिया से सिसवा मार्ग की ओर जा रहे थे इसी दौरान पुरैना से निचलौल की तरफ से आ रही डीसीएम ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी इस हादसे के बाद डीसीएम चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया स्थानीय लोगों के अनुसार घायल राजेश चौधरी सड़क पर पड़े थे सूचना मिलने के बावजूद पुलिस देर से मौके पर पहुंची टेलीफोन के माध्यम से परिजन के घर सूचना दिया गया कुछ समय बाद घटनास्थल मौके पर परिजन पहुंचे l और उन्हें निजी वाहन से जिला अस्पताल महाराजगंज ले गए जहां उनका इलाज चल रहा है स्थिति को सुधार ना होने पर चिकित्साको ने गोरखपुर रेफर कर दिया जहां उनका इलाज जारी है l परिजनों ने डीसीएम और उसके चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है l पुलिस ने बताया है कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी l

Comments
Post a Comment